Description
इस पुस्तक में अंग्रेज शक्ति के राजपूताने की रियासतों में प्रवेश करने से लेकर वापस लौटने तक की अवधि में हुई रोचक एवं ऐतिहासिक घटनाओं को लिखा गया है। कैसे अंग्रेज अधिकारी एवं उनकी गोरी मेमें भारत के राजाओं, राजकुमारों एवं रानियों को लूटते रहे और एक दिन उन्हें इन रजवाड़ों को छोड़कर जाना पड़ा। वे लोग भारत की अपार सम्पदा को भी अपने साथ ले गए। इस पुस्तक में ब्रिटिश शासन काल में राजपूताना रियासतों में हुई महत्वपूर्ण एवं रोचक घटनाओं को लिखा गया है। कई प्रकाशकों ने इस पुस्तक के कई संस्करण प्रकाशित किए हैं। पाठकों की सुविधा के लिए यह पेपरबैक संस्करण प्रकाशित किया गया है।




