Description
जयपुर संभाग का जिलेवार सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक अध्ययन
जयपुर संभाग का जिलेवार सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक अध्ययन पुस्तक में राजस्थान प्रांत के जयपुर संभाग में स्थित जयपुर, अलवर, दौसा, झुंझुनूं, सीकर जिलों के इतिहास, संस्कृति, जिले के प्रमुख स्थल एवं पर्यटन आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है। पुस्तक के अंत में शेखावाटी बोली पर विशेष परिशिष्ट दिया गया है। यह पुस्तक आरपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।




