Description
सपनों का राजकुमार और अन्य नाटक (Hardback) – डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित एवं शुभदा प्रकाशन जोधपुर द्वारा प्रकाशित – Hindi Natak Script, Short Hindi Play
इस संकलन में डॉ. मोहनलाल गुप्ता द्वारा लिखित सात नाटक सम्मिलित किए गए हैं। प्रस्तुत सभी नाटक एक-एक अंक में सीमित होने के कारण एकांकी नाटक की श्रेणी में आते हैं। इनमें से प्रथम पाँच एकांकियों के नाट्य रूपान्तरण आकाशवाणी जोधपुर तथा जयपुर से ध्वन्यांकित करके अलग-अलग समय पर राजस्थान के समस्त आकाशवाणी केन्द्रों से प्रसारित किये जा चुके हैं। इनमें से कुछ एकांकियाँ विविध भारती के भारत भर में फैले केन्द्रों से हवामहल कार्यक्रम में कई बार प्रसारित की गई हैं। इस संग्रह की अन्तिम एकांकी तीसरा घर लोक जुम्बिश की संस्था महिला शिक्षण विहार
द्वारा जालोर में रंगमंच पर सफलतापूर्वक अभिनीत की जा चुकी है। इन्हें लिखते समय रंगमंच की सीमाओं को ध्यान में रखा गया है। अतः इन्हें अभिनीत किया जाना कठिन नहीं है।




