Description
सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेरक एवं रोचक प्रसंग (पेपरबैक)
सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेरक एवं रोचक प्रसंग (पेपरबैक)
सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेरक एवं रोचक प्रसंग (पेपरबैक) पुस्तक में सरदार वल्लभभाई पटेल की सम्पूर्ण जीवनी छोटी-छांेटी एवं महत्वपूर्ण संक्षिप्त घटनाओं के माध्यम से लिखी गई है।
सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता-संग्राम के अग्रणी नेता थे। उन्होंने विस्मयकारी प्रतिभा के बल पर ब्रिटिश शासित क्षेत्रों एवं देशी रियासतों को एक करके भारत का पुनर्निर्माण किया तथा आजादी के बाद रियासतों का एकीककरण करके आधुनिक प्रांत बनाए। वे भारत राष्ट्र के वैसे ही निर्माता थे जिस प्रकार आचार्य चाणक्य। पटेल ने वह कर दिखाया जो जर्मनी में बिस्मार्क ने तथा इटली में काबूर ने किया था। ये उपलब्धियाँ उनके चमत्कारी व्यक्तित्व के कारण प्राप्त की जा सकीं। वे कठोर तपस्वी, अद्भुत स्वतंत्रता सेनानी, कर्त्तव्यनिष्ठ राजनेता तथा उदारमना दानी थे। वे अपनी चीजें दूसरों को दे देते थे। उन्होंने अपना घर तथा जमी-जमाई वकालात छोटे भाइयों को दे दिए। बैरिस्टर बनने के लिए लंदन जाने का टिकट बड़े भाई को दे दिया और प्रधानमंत्री की कुर्सी जवाहरलाल नेहरू को दे दी। पढ़िए इस महान् युग पुरुष के रोचक एवं प्रेरक प्रसंग सुप्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. मोहनलाल गुप्ता की लेखनी से।




